Breaking NewsNews

VIDEOअपने प्यार को पाने और उससे शादी रचाने साउथ कोरिया की एक युवती किम बोह नी यूपी के शाहजहांपुर पहुंच गई

गोडवाड़ की आवाज

कहते हैं कि प्यार कोई सीमाओं को नहीं मानता। अपने प्यार को पाने और उससे शादी रचाने के लिए साउथ कोरिया की एक युवती किम बोह नी यूपी के शाहजहांपुर पहुंच गई। जहां उसने अपने प्रेमी सुखजीत सिंह के साथ सिख रिती रिवाज से शादी रचाई है। साउथ कोरियन बहू को भारतीय संस्कार और रीति रिवाज खूब भा रहे हैं। दोनों के बीच काफी रेस्टोरेंट में 2 साल पहले साउथ कोरिया में प्यार हुआ था। फिलहाल सुखजीत सिंह अपनी कोरियन बहू के साथ कोरिया में ही सेटल होना चाहते हैं।

अपने प्रेमी और उसके परिवार के साथ बैठी यह है साउथ कोरिया की रहने वाली किम बोह नी। साउथ कोरियन यह लड़की अब शाहजहांपुर के पुवायां तहसील के उदना गांव के रहने वाले सुखजीत की पत्नी बन चुकी है। 2 दिन पहले ही दोनों ने सिख रिती रिवाज से गुरुद्वारे में शादी रचाई है। किम बोह नी को हाथों की मेहंदी, चूड़ी और देसी पहनावा खूब पसंद आ रहा है। दरअसल सुखजीत सिंह 6 साल पहले साउथ कोरिया के बुसान शहर में नौकरी करने गए थे। यहां वह एक कॉफी रेस्टोरेंट में नौकरी करते थे। उस दिनों के बाद उसी रेस्टोरेंट में 23 साल किम बोह नी भी बिलिंग काउंटर पर नौकरी करने आई थी। दोनों के बीच में प्यार हो गया। साउथ कोरिया की इस लड़की को सुखजीत से बेइंतेहा प्यार करने लगी। इसी बीच सुखजीत सिंह 6 महीने के लिए हिंदुस्तान अपने घर पर आया हुआ था। जब अपनी प्रेमी की दूरी सहन नहीं कर पाई तो वह साउथ कोरिया से दिल्ली आ गई। और वहां से अपने एक दिल्ली के दोस्त के साथ शाहजहांपुर सुखजीत के घर पहुंच गई। किम बोह नी को अपने घर देखकर सुखजीत सिंह का भी खुशी का ठिकाना ना रहा। 2 दिन पहले सुखजीत सिंह ने अपनी कोरियन दोस्त से सिख रिति रिवाज से गुरुद्वारे में धूमधाम से शादी की। अब वो सुखजीत सिंह के फार्म हाउस पर रह रही है। जहां उन्हें देसी कच्ची सड़कें, धान की खेती और यहां के लोग खूब भा रहे हैं। कोरियन बहू अब यह बेहद खुश है। सुखजीत सिंह का कहना है कि अब्बू अपनी कोरियन बहू के साथ साउथ कोरिया में ही किम बोह के साथ हमेशा के लिए बसना चाहते हैं।

किम बोह नी 3 महीने के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है। उनका डेढ़ महीना भारत में बीत चुका है। एक महीने के बाद वह साउथ कोरिया वापस लौट जाएंगी। जबकि सुखजीत सिंह भी 3 महीने बाद साउथ कोरिया पहुंच जाएंगे। परिवार के लोग साउथ कोरियन बहू को पाकर बहुत खुश हैं। सुरजीत सिंह की मां का कहना है कि वह चाहती हैं कि उनकी बहू भारत में रहे। लेकिन उनके लिए उनके बेटे सुखजीत की खुशी से बढ़कर कुछ भी नहीं है। कहते हैं कि प्यार और पक्षियों के लिए कोई सीमा नहीं होती है। ऐसे में साउथ कोरिया की की लड़की अपने प्यार की खातिर सभी सीमाओं को पार करते हुए भारत पहुंच गई। भारत अपने प्रेमी से मिलने और शादी रचाने आई साउथ कोरियन किम बोह नी बेहद सुंदर है। और उनकी शक्ल सूरत यहां के आम लोगों से बिल्कुल अलग है। यहां सुखजीत सिंह की साउथ कोरियन बहू को देखने के लिए भी दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। साउथ कोरिया बहू को भारतीय रीति रिवाज बेहद अंगूठे लग रहे हैं। वो आई लव सुखजीत के साथ-साथ आई लव इंडिया भी कह रही है।

One Comment

  1. I’m often to blogging and i really appreciate your content. The article has actually peaks my interest. I’m going to bookmark your website and hold checking for new information.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button