टुण्डी में रामचरितमानस यज्ञ एवं सम्मेलन के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

- टुण्डी
टुण्डी भुरसाबांक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रामचरितमानस का 40 वां यज्ञ एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें करीब एक हजार एक कुमारीकन्याओं ने यज्ञ स्थल से माथे पर क्लश लेकर टुण्डी बाजार परिभ्रमण करती हुई पेट्रोल पंप के नजदीक तालाब में पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ क्लश में जल भरकर यज्ञ मंडप पहुंचीं जहां पूरे विधि-विधान के साथ क्लश पूजन किया गया और यज्ञ प्रारम्भ किया गया। बताते चलें कि टुण्डी में हर बर्ष रामचरितमानस यज्ञ एवं सम्मेलन का आयोजन किया जाता है आज़ अपने 40 वें बर्ष पूर्ण करने का एक कीर्तिमान स्थापित किया है।
इस यज्ञ में टुण्डी के भक्त रूपी युवाओं की अहम् भूमिका रहती है। साथ ही 9 से 18 मई तक चलने वाला इस यज्ञ में आकर्षक झूला एवं सर्कस तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह की मनोरंजक चीज़ों का आगमन होता है। आज़ के क्लश पूजन कार्यक्रम के दौरान सभी कुमारी कन्याओं को शर्बत एवं अल्पाहार का व्यवस्था किया गया था।यज्ञ एवं सम्मेलन के दौरान मुख्य रूप से भाजपा ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा,टुण्डी प्रमुख मालती मरांडी, जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम, पूर्णाडीह मुखिया बसंत नारायण तिवारी, भाजपा नेता नुनुलाल मंडल, झामुमो टुण्डी प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू , टुण्डी मुखिया रेखा देवी, उपमुखिया संतूलाल किस्कू,जनहित मोर्चा नेता नित्यानंद तिवारी, शहजाद अंसारी समेत बड़ी संख्या में यज्ञ कमिटी के सदस्य गण उपस्थित थे।
I like the efforts you have put in this, regards for all the great content.
Its fantastic as your other content : D, thanks for putting up.
Este site é realmente incrível. Sempre que consigo acessar eu encontro novidades Você também vai querer acessar o nosso site e descobrir detalhes! Conteúdo exclusivo. Venha saber mais agora!