राजस्थान
राजस्थान भारी बारिश अलर्ट अपडेट: 13 जुलाई राज्य के दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों के कुछ स्थानों पर आगामी 3-4 दिन भारी

आज परिसंचरण तंत्र मध्य MP के ऊपर स्थित है तथा सतह से 5.6KM ऊंचाई तक विस्तृत है।
13-15 जुलाई भारी बारिश (रेड अलर्ट), आगामी 2-3 दिनों में इसके धीरे-धीरे पूर्वी राजस्थान से होते हुए पश्चिमी राज की ओर आगे बढ़ने व और तीव्र होने की प्रबल संभावना है।

कोटा, उदयपुर व अजमेर संभाग में आज 13 जुलाई को कहीं-कहीं अतिभारी बारिश व कोटा संभाग में कहीं-कहीं आज अत्यंत भारीबारिश होने की संभावना है। 14-15 जुलाई को कुछ भागों में भारी, अतिभारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश (205mm से अधिक) होने की प्रबल संभावना है।

13-14 जुलाई को जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। जोधपुर संभाग में 13 जुलाई को कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश व 14-15 जुलाई को जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भारी/अतिभारी बारिश तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।














