Religious

पार्श्वनाथ भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव गोड़वाड़ की पावन भूमि बाली में हर्षोल्लास के साथ संपन्न

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

मुंबई-बाली गोड़वाड़ क्षेत्र की पुण्यधरा बाली में पार्श्वनाथ प्रभु का जन्मकल्याणक महोत्सव अपार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


इस पावन अवसर पर भगवान पार्श्वनाथ का लड्डू चढ़ाकर जन्मकल्याणक विधिविधान से सम्पन्न किया गया।यह आयोजन परम पूज्य गच्छाधिपति श्रुतभास्कर आचार्य भगवंत श्री धर्मधुरंधर सूरिश्वरजी म.सा. की आज्ञा में, बरखेड़ा तीर्थोद्धारक पूज्या महतरा साध्वी श्री सुमंगला श्रीजी म.सा., परम विदुषी साध्वी श्री प्रफुल्लप्रभा श्रीजी म.सा. की प्रशिष्या साध्वी श्री सोम्यकला श्रीजी, साध्वी कुमुदकला श्रीजी, साध्वी काव्यकला श्रीजी आदि साध्वी भगवंतों की पावन निश्रा में सम्पन्न हुआ।

WhatsApp Image 2025 08 03 at 09.39.54

महोत्सव का आयोजन “मीठी माँ आराधना भवन” में बड़े उत्साह से किया गया। प्रातःकालीन प्रवचन व मांगलिक में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। संध्या के समय कुमारपाल महाराजा की भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में गुरुभक्तों ने भाग लिया और भावविभोर हो आरती का लाभ लिया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button