टुंडी न्यूज
शिबू सोरेन इंटर कॉलेज टुण्डी द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि पहुंचे टुण्डी विधायक

- टुण्डी
टुण्डी के दुबराजपुर में स्थित शिबू सोरेन इंटर कॉलेज में आज़ गुरुवार प्राचार्य श्यामसुंदर पाण्डेय के नेतृत्व में स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कार्यक्रम में भाग लिया एवं गुरु जी की असामायिक निधन पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति हुई जो कभी भरपाई नहीं हो सकती। मौके विधायक मथुरा प्रसाद महतो, वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, प्रभारी अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल, थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उमाशंकर, विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, मनोज महतो,कॉलेज प्राचार्य श्यामसुंदर पाण्डेय , व्याख्याता इस्लाम अंसारी,प्रो जयकृष्ण शरण,प्रो गुलाब मिश्रा ,प्रो राजकिशोर राय, शंभूनाथ महतो , भुवनेश्वर सिंह ,बेबी देवी समेत बड़ी संख्या में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

















