Education & CareerEntertainment
आर्यन एकेडमी नाथडियास में सुदामा कृष्णा मिलन का नाट्य मंचन का सजीव चित्रण बालकों ने किया

गुरलां भीलवाड़ा जिले के नाथडियास गांव में संचालित आर्यन एकेडमी स्कूल के बच्चों ने जन्माष्टमी के पर्व पर विद्यालय प्रांगण में कृष्ण सुदामा मिलन का सचित्रण नाट्य मंचन किया इस पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बहुत ही अच्छा मंचन किया

विद्यालय के प्रधानाध्यापिका मोनिका सेन ने बताया कि विद्यालय के अध्यापकों के प्रयास से हर त्यौहार ,शहीदों , अन्य महान पुरुषों के चरित्र पर बालको से ऐसे समय-समय पर नाट्य मंचन कर छात्र छात्रों को ज्ञान से रूबरू किया जाता है इस कार्य में विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं द्वारा पूर्ण सहयोग से नाट्य मंचन का सुचारू रूप से मंचन किया जाता है















