Religious

126 ने किया 45 दिन का तप, सभी कार्यों में सिद्धि दे वह होता हैं सिद्धितप :- हरिकांत सूरी

  • भायंदर

  • IMG 20250805 WA0014

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

श्री पार्श्व प्रेम श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ के इतिहास मे पहलीबार दो दो ऐतिहासिक तपस्या के कारण वर्ष 2025 यादगार बना हैं।


45 दिन का सिद्धितप 126 लोगों ने किया जिसका पारणोत्सव भव्य रूप से हुआ। भायंदर(वेस्ट) के श्री सीमंधर स्वामि जिनालय-उपाश्रय, 90 फीट रोड, में चातुर्मास हेतु बिराजमान शासनधोरी गच्छाधिपति आचार्य श्री जयघोष सूरीश्वरजी म.सा. के कृपा प्राप्त, प्रिय पट्टधर सिद्धवचनी, रोचक प्रवचनकार आचार्य श्री हरिकांत सूरीश्वरजी म.सा.ने बताया कि सिद्धितप तपस्या 45 दिनों तक व वर्षीतप तपस्या एक साल तक चलती हैं,जो संघ में 153 लोगों को चल रही हैं।तपस्या के उपलक्ष्य में शानदार पुंजणा, सांझी,मेहंदी रसम,सन्मान समारोह व राजशाही तरीके से पारणा हुए।दो माह से चल रहे चातुर्मास के कारण पूरा क्षेत्र धर्ममय हो गया हैं।

WhatsApp Image 2025 09 03 at 17.35.06

आचार्य श्री की निश्रा में आगामी कार्यक्रमों में विविध महापूजन,7 रविवारीय विविध सामूहिक मांत्रिक पूजन के अलावा 27 सितंबर को श्री माणिभद्रवीर पूजन,हवन के अलावा अनेक धार्मिक अनुष्ठान होंगे व श्री हरिकांत सूरिजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।संघ के पदाधिकारियों में अशोक कुमार शाह,वसंत कुमार जैन,भरत खीमावत,दिलीप परमार, किशोर कुमार जैन,राकेशकुमार लोदरिया,नितेश कुमार राणावत,पराग संघवी,विरल पारेख व व्यवस्था समिति में अंकित शाह व भव्य वोरा का समावेश है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button