PoliticsShort News

बाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का जन्मदिन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने काटा केक, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
राकेश चौहान, बाली

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का जन्मदिन बाली में धूमधाम से मनाया गया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अकरम कुरैशी के नेतृत्व में प्रताप चौक पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, जश्न मनाते हुए, जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। जिनमें ब्लॉक कोषाध्यक्ष जीवाराम पालीवाल, महासचिव मोहम्मद आरिफ हुसैन, रफीक खान, गयासुद्दीन कुरैशी, गोमाराम डांगी, युसूफ शाह, रावतराम डांगी सहित अनेक कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया।

नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अकरम कुरैशी ने सचिन पायलट को युवाओं का प्रेरणादायक नेता बताया। उन्होंने पायलट के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button