Sports

खेल को खेल की भावना से खेले -बलाई

  • सादड़ी 14सितंबर।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

  • IMG 20250805 WA0014

खेल सर्वांगीण विकास में सहायक है,खेल को खेल की भावना से खेले, तभी खेलकूद प्रतियोगिता सार्थक होगी। उक्त उद्गार मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बलाई ने श्री खेतलाजी मंडल सादड़ी द्वारा संचालित आदर्श विद्यालय राणकपुर रोड़ में आज से शुरू हुई 69वीं 14वर्षीय छात्र छात्रा बैडमिंटन प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किए।

बलाई ने कहा कि बैडमिंटन का खेल शारीरिक के साथ मानसिक विकास में भी सहायक है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने कहा कि खेलने वाले ही खिलते हैं, जीवन में खेलों को महत्व देते हुए अपनी दिनचर्या में एक घंटा खेलकूद के लिए देना चाहिए। उन्होंने श्री खेतलाजी मंडल व आदर्श विद्यालय परिवार को शानदार आयोजन के लिए विभाग की ओर से बधाई दी। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हेमलता सिंह ने की।

IMG 20250914 WA0030 IMG 20250914 WA0029 IMG 20250914 WA0028 IMG 20250914 WA0031

सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस समारोह में सर्व प्रथम अरुण सिंह व हेमलता सिंह के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया तत्पश्चात दीपिका लोहार, श्यामा कुंवर, पूर्णिमा के निर्देशन में आदर्श विद्यालय के बालक बालिकाओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तत्पश्चात संभागी टीमों के खिलाड़ियों ने दल प्रभारियों के निर्देशन में अभिमुख प्रयाण किया। मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बलाई ने प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की। ध्वजारोहण के बाद सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया। प्रतियोगिता संयोजक हेमलता सिंह ने बताया कि उद्घाटन मैच मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बलाई व विजय सिंह माली के सानिध्य में छात्र वर्ग में बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल सोजत सिटी व आईं जी मोती बाबा अंग्रेजी मीडियम स्कूल के बीच खेला गया जिसमें बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल 15-3,15-8से विजयी रही।इसी प्रकार छात्रा वर्ग में जी डी गोयनका स्कूल पाली ने वंदे मातरम स्कूल पाली को 15-1,15-6 से हराया।इसी प्रकार छात्र वर्ग में इमेनुएल मिशन स्कूल मारवाड़ जंक्शन ने बैथनी मिशन स्कूल सादड़ी को तथा सेंट पाल स्कूल फालना नेजि फेब इंडिया बाली को हराया । इस अवसर पर चयन समिति संयोजक अरविंद कुमार,विजय चौधरी व पल्लवी चौहान, शारीरिक शिक्षक,दल प्रभारी व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।खेलकूद प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक भंवरलाल जाट के नेतृत्व में मगाराम हिंगड़, छगनलाल सैनी, हेमंत चौहान,सुखाराम जाट , कृष्ण कुमार,महेश शर्मा, मोहनलाल व विक्रम सिंह राजावत ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाएं संभाली। उल्लेखनीय है कि आज से प्रारंभ हुई यह प्रतियोगिता 17सितंबर तक चलेगी।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button