News

निशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 171 लोग लाभान्वित

  • भायंदर :-

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

युथ फोरम का आयोजन – 20 के आपरेशन, 36 चश्मे फ़्री


परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा., व परम पूज्य गुरु प्रेम के आजीवन चरणोंपासक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) म.सा. के आशीर्वाद से सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में नेत्र जांच,डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दांतो की जांच की गई जिसमें डॉक्टरों की सलाह पर 20 जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया व 171 लोग लाभान्वित हुए।

भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में हुए शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल, कस्तूरी हॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर ने सेवाएं दी।साथ ही साथ टाटा कैपिटल लिमिटेड का सहयोग था।डॉ प्रमोद शर्मा, डॉ नरपतसिंह राजपूत,प्रदीप दास,राकेश कनोजिया, अमोल पाटिल, स्वाति चौधरी,रेशमा कैलाश वानखेड़े,आनंद जगताप, प्रणाली ताम्हणकर अनिकेत देवरुखकर ने सेवाएं दी।

IMG 20251004 WA0006 IMG 20251004 WA0007

इस अवसर पर संदीप गोम्स,निर्मला निकेतन स्कूल की संचालिका रीटा शाह,विजय फतेपुरिया,शिवशंकर बंसल, आरएसएस के रवि दुबे,रवि टुन्ना,सूंदर कोनार,राहुल यादव,प्रकाश धनरेचा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

फोरम के महासचिव अतुल गोयल ने बताया की आगामी शिविर 7 नवंबर को होगा। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किये गए।फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन व निर्मला माखीजा ने लोगों से लाभ लेने की अपील की हैं।अधिक जानकारी के लिए राहुल यादव 9004242210 पर संपर्क करें।

सहयोगी परिवार में रमेश मोहनराजजी बंबोरी,अ. सौ कविता ज्ञानचंद मेहता,राणकपुर फाउंडेशन (सादड़ी),गुरु प्रेम मिशन,गुरुभक्त परिवार (हस्ते :- पंकज शाह),अरविंद जैन (बॉम्बे स्टील),निर्मला माखीजा,शताब्दी गौरव,लायंस क्लब ऑफ मुंबई महानगर (दिलीप सुंदेशा),राजेंद्र मित्तल, श्याम सुंदर अग्रवाल, सपना राकेशजी चोपड़ा (सांडेराव,वर्ली),रचना अमितजी परमार (सेवाड़ी,पुना) संतोष अतुल गोयल व गुरु प्रेम परिवार हैं।मीडिया पार्टनर शताब्दी गौरव,जैन परंपरा, उज्ज्वल भारत समाचार व सूरजप्रकाश हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button