निशुल्क साइकिल योजना से बालिकाओं की पढ़ाई को मिली नई रफ्तार

भांवरी में नवमी की 32 बालिकाओं को मिली साइकिलें
निशुल्क साइकिल पाकर बालिकाओं के खिले चेहरे
रिपोर्ट: घेवरचन्द आर्य, पाली
पाली: पाली के निकटवर्ती ग्राम पंचायत भांवरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भांवरी में
अध्यनरत नवमी कक्षा की 32 बालिकाओं को राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत निशुल्क साइकिलों का वितरण शनिवार को किया गया। साइकिल प्राप्त करते ही बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम पाली प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल एवं उपसरपंच महंत ज्ञानदास महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें सभी 32 बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गईं।
कार्यक्रम में दिए गए संदेश
संस्था प्रधान बाबूलाल चौहान ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाते समय सड़क के किनारे चलें तथा सड़क पार करते समय दोनों ओर अवश्य देखें।
प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला, वहीं उपसरपंच महंत ज्ञानदास महाराज ने भी
बालिकाओं को प्रेरणादायक संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य
वरिष्ठ व्याख्याता नंदलाल बरोलिया, शारीरिक शिक्षक योगेंद्र कुमार शर्मा, नेमाराम पटेल, चंद्रकांत, मीनाक्षी परमार, महेंद्र कुमार सैनी, शांति जाट, रश्मि गुप्ता, प्रियदर्शनी, ओमप्रकाश गर्ग, जालम सिंह राजपुरोहित, प्रभु राम परिहार, भाग्यवती सहित
कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सरकारी योजनाओं से बालिकाओं की शिक्षा को मिल रहा नया संबल














