बेनाझाबर मे आयोजित हुआ ईद मिलन समारोह
गरिबों के चेहरे पर मुस्कान लाने का नाम है ईद - हयात ज़फर हाशमी


कानपुर आज बेनाझाबर युवा समिति के अध्यक्ष अजीजुल हसन कुरैशी के नेतृत्व में आज़ाद पार्क बेनाझाबर में आयोजित ईद मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने हिस्सा लिया जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी, ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन संयोजक अजीजुल हसन ने किया।
विशिष्ट अतिथि हयात ज़फर हाशमी ने अपने सम्बोधन मे समस्त बेनाझाबर को ईद की मुबारकबाद दी और समाज मे बढ़ती नफरतों को खत्म कर सौहार्द एवं भाईचारे को बढ़ावा देने की जरूरत है दिलों को साफ कर मन मुटाव को भुला कर गले मिलना है ही ईद का असल मकसद है,
हाशमी ने मुसलमानों से परिवार मे बढ़ी दूरियों को मिटाकर नहीं एक रहने और पडोसियों से गिले शिकवे खत्म करने और धर्मों के बीच खाईयां पैदा करने वालो से दूर रहने की अपील की।

वहीं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी और रमज़ान का तोहफा ईद पर मिलजुल कर खुशियाँ मनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम सिवंईयां वगैरह खिला कर मुह मीठा कराया गया।
यहाँ अमित पाण्डेय, हाजी नासिर खान,दिलदार गाज़ी,उमर मारुफ,अब्दुल समद,कौशल बाल्मीकि,मोहम्मद ईशान,मोहसिन राईन,लक्ष्मी कोरी,अनिल बाजपेयी, विरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।




