हयात ज़फर हाशमी ने यातायात विभाग व नगर निगम को पत्र लिखकर ई-रिक्शा पर लगाम लगाने की मांग की


कानपुर आज एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने कानपुर यातायात विभाग मे उपायुक्त यातायात व नगर निगम मे नगर आयुक्त एवं नगर प्रमुख को पत्र शहर मे अनियंत्रित ई रिक्शा पर काबू करने की मांग की।
हयात ज़फर हाशमी ने कहा कि पूर्व में भी ई-रिक्शा को लेकर पत्र लिखा था जिसमे इनके रूट निर्धारित करने और अवैध ई-रिक्शा पर कार्यवाही की मांग की थी।
नई ई रिक्शा कांड ने एक बेगुनाह की जिन्दगी लेली एक 3 साल मासूम के सामने बेकाबू ई रिक्शा ने उसके पिता नौशाद को टक्कर मार जान लेली यह घटना ई रिक्शा के आंतक का पर्दाफाश करती है शहर के गली मोहल्लों मे लगने वाले का कारण भी यही ई-रिक्शा है।
ऐसे आज पत्र मे हाशमी ने यातायात पुलिस उपायुक्त से आग्रह किया है कि नियम के विरुद्ध ई-रिक्शा चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही व रिक्शा जब्त की कार्यवाही की जाए।
वही नगर निगम से ई-रिक्शा हेतु रुट निर्धारित करने एक रुट पर सीमित ई-रिक्शा के आवा-गमन की सीमा तय हो अतिरिक्त रिक्शा को अन्य रुट पर चलने का निर्देश दिया जाए।
नियम के विरुद्ध जाने वालों के रिक्शा जब्त किये जाए।





