News

नगर पालिका शाहपुरा का विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने किया औचक निरीक्षण

 

साफ-सफाई, सड़क, जल निकासी व राजस्व व्यवस्था की ली समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

लुनिया टाईम्स न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी

डॉ. लालाराम बैरवा, विधायक शाहपुरा ने सोमवार को नगर पालिका शाहपुरा का औचक निरीक्षण कर नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर शहर की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य, जल निकासी प्रणाली, नगर पालिका के राजस्व तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए तथा कचरा निस्तारण की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए। साथ ही शहर के सौंदर्यकरण और रोड लाइटों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा करते हुए विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नालों की नियमित सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही नगर पालिका के माध्यम से राजस्व बढ़ाने के उपायों पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना आवश्यक है।
इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विधायक ने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए शहर के समग्र विकास को गति देने का आह्वान किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button