News
टुण्डी विधायक द्वारा अपने आवासीय कार्यालय में गंभीर बिमारी से पीड़ित परिवारों को बीस हज़ार रुपए का चेक सौंपकर जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई

टुण्डी : विधायक मथुरा प्रसाद महतो द्वारा सोमवार को सिजुआ स्थित अपने आवासीय कार्यालय में गंभीर बिमारियों से पीड़ित क़रीब पांच लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक पीड़िता को बीस बीस हज़ार रुपए करके चेक प्रदान किया गया।

चेक प्राप्त करने वालों में टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के कोटालडीह गांव निवासी असद कलीम, खेड़ा बेड़ा धनबाद के लखन ठाकुर,छोटानगरी निवासी पूनम देवी,केशका टुंडी की रहने वाली शबिला बीबी शामिल हैं। विधायक श्री महतो ने चेक सौंपते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से किया। मौके पर उनके निजी सचिव बसंत कुमार महतो, सुमित महतो, बबलू अंसारी, आनंद महतो समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।














