उत्तर प्रदेश

कानपुर में कौशल प्रशिक्षण केंद्र का भव्य उद्घाटन; युवाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर

IMG 20260501 WA0010
कानपुर। रीजनल सेंटर फॉर अर्बन एंड एनवायरमेंटल स्टडीज के माध्यम से उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के अंतर्गत सावित्री नगर, सनीगवां रोड पर नवनिर्मित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का गुरुवार को समारोहपूर्वक उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सदस्य (प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना) रवि शंकर हवेलकर ने दीप प्रज्वलित कर केंद्र का शुभारंभ किया।
IMG 20260501 WA0009
इस अवसर पर रवि शंकर हवेलकर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल विकास सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव बनेगा। केंद्र की संचालक शबनम शाहीन ने बताया कि यहाँ सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर और ऑटोमोटिव जैसे कोर्स पूरी तरह निःशुल्क सिखाए जाएंगे।
IMG 20260501 WA0011

IMG 20260501 WA0008

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संगीत कला अकादमी के चेयरमैन कौशल जी और एजुकेशनल आर्ट फाउंडेशन के फहीम जी मौजूद रहे। मौके पर अंकित कुमार, मो. फहीम फाकरे आलम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और युवा उपस्थित थे।

कानपुर संवाददाता शादाब रईस की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button