NewsLocal NewsNational News

जन जन में श्रीराम विराजे, सुत कौशल्या प्यारे, पीले चावल बांट रहे हैं, हर घर राम दुलारे

सादड़ी। अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के क्रम में सादड़ी नगरपालिका क्षेत्र के सभी 35 वार्डो में घर घर जाकर पीले चावल देकर निमंत्रण दिया जा रहा है तथा अपने वार्ड में ही अयोध्या की तरह रोशनी सजावट भजन कीर्तन करने व दीपक जलाकर दीपावली मनाने का आग्रह किया जा रहा है। नगर के सभी वार्ड के सर्व समाज में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

WhatsApp Image 2024 01 05 at 4.32.13 PM

श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा नगर समिति के विजय सिंह माली व धीरज सिंह राजपुरोहित ने बताया कि-

WhatsApp Image 2024 01 05 at 4.15.19 PM

सादड़ी  नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नं 3 में कांतिलाल गेहलोत, वार्ड नं 4 में हेमाराम, वीरमराम, नवाराम व वार्ड नं 5 में कानाराम, डूंगाराम, वार्ड नं 6 में नगाराम व दिनेश मीणा, वार्ड नं 7 में नारायण राईका, वार्ड नं 9 में सतीश जोशी, वार्ड नं 10,11,12 में बबिता जाट, रमेश पचार, रमेश जाट, राजाराम जाट, लालाराम बेनिवाल, दरगा राम बेनिवाल, भंवरा लाल मदावत, जोगाराम, भोमाराम, मूलाराम, भगाराम रेडू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टोली घर घर जाकर अक्षत वितरण कर निमंत्रण दे रही है।

प्रातः काल निकाली जा रही प्रभात फेरी, वही महिलाएँ श्रीराम के भजन कीर्तन कर रही   

सादड़ी नगर में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग श्रीराम की भक्ति में डूब कर गोते लगा रहे है. नगर में प्रतिदिन अल सुबह श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान के लिए बनी समितियां श्रीराम के भजन कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाल रहे है. वार्ड 13 में महेंद्र सुथार, प्रकाश चौहान, मुकेश कुमार, वार्ड 14 में मोहनलाल सोलंकी, मांगीलाल चौधरी, शंकर लाल सुथार, वार्ड 15 में अरविंद परमार के नेतृत्व में वार्डवासियों द्वारा श्रीराम के भजन कीर्तन और श्रीराम जय राम की धुन के साथ प्रातःकाल प्रभात फेरी निकाली जा रही है। वही कई वार्डो में महिलाएँ सायकल श्रीराम के भजन कीर्तन कर रही है.

हर हिन्दू के घर दे रहे श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण 

 

WhatsApp Image 2024 01 05 at 4.19.12 PM

वार्ड 16 में भीकाराम जाट, देवाराम घांची, प्रकाश मालवीय, प्रवीण त्रिवेदी, प्रकाश सुथार, लाला राम टेलर, वीरेंद्र मालवीय, रवि सुथार द्वारा घर घर जाकर अक्षत वितरण किए गए। वार्ड 24 में कृष्ण कुमार कवाडिया, दिनेश लूणिया, एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित, विजय सिंह माली, रमेश प्रजापत, घीसुलाल बातोरिया, ओगड राम लूणिया, हिम्मत प्रजापत, तारा चंद प्रजापत, मदनलाल प्रजापत, प्रकाश प्रजापत, प्रिंस, भूमेश द्वारा अक्षत वितरण किया गया। वार्ड नं 25 में दिलीप मालवीय, मदनलाल, जगदीश लुणिया नगरीय सेवा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अक्षत कलश की शोभायात्रा निकालकर एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित, विजय सिंह माली, एडवोकेट विनोद मेघवाल के सानिध्य में वार्ड समिति सदस्यों ने घर घर अक्षत वितरण किया।

यह भी पढ़े   कारसेवक: तब दिल में जुनून था…आज रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ने लाई आंखों में चमक

WhatsApp Image 2024 01 05 at 4.15.18 PM

वार्ड 26 में भंवरलाल घांची, मांगीलाल घांची, हिम्मत परिहारिया के सानिध्य में महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन हो रहे हैं तथा घर घर जाकर अक्षत वितरण किए जा रहे हैं। वार्ड नं 28 में विजय सिंह माली, भीमाराम चौधरी, सोहनलाल प्रजापत, मांगीलाल लूणिया, लखमा राम, निर्मल लूणिया, मंजू देवी, गीता देवी, नारंगी देवी, लीला देवी, लहरी बाई, शायरी बाई, गुड़िया देवी, गोमती देवी, कन्या देवी, हिरीबाई, पोनी देवी समस्त महिला मंडल ने अक्षत वितरण कर निमंत्रण दिया।

WhatsApp Image 2024 01 05 at 4.15.15 PM

इसी प्रकार वार्ड नं 29 में रामपाल मेवाड़ा, वार्ड 30 में जोगेंद्र चोयल, वार्ड 31 में घीसूलाल जणवा, वार्ड 32 में रवि सैन, संजय बोहरा, वार्ड 33 में दिलीप सोनी, रणजीत गौड, संतोष सुथार, वार्ड 34में अनिल बोहरा व वार्ड 35 में यशवंत लोहार, राजुपुरी व अमित सक्सेना के नेतृत्व में अक्षत वितरण कर निमंत्रण दिया जा रहा है। गोविंद मीणा, श्रवण माली, पन्ना लाल गेहलोत, प्रफुल्ल राव के नेतृत्व में पूरे नगर को राममय बनाने की तैयारियां भी शुरू हो गई है इस हेतु 9 जनवरी को बड़ी बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े श्रीराम मंदिर से जुडी खबर   बैलगाडी में बैठ कर किसान हर बेरे पर दे रहे अक्षत के साथ निमंत्रण, राम काज करने का लिया संकल्प

उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को राममंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button