Newsभीलवाड़ा न्यूज

कृष्ण पिया बच कर भगे, पीछे राधा नारी ,दोनों हाथों रंग है,कैसे बचे मुरारी

भीलवाडा। जिला दाधीच महिला मंडल प्रकोष्ठ भीलवाड़ा द्वारा धूमधाम से फागोत्सव महर्षि दधीचि आश्रम में मनाया गया।

फाल्गुन लगते ही मन आह्लादित हो जाता है। महिलाएं और पुरूष राधा कृष्ण संग होली खेलने के लिए आतुर हो जाते है पूरे फाल्गुन महीने में फागोत्सव की धूम रहती है।

जिला दाधीच महिला मंडल प्रकोष्ठ की अध्यक्षा कला कुदाल ने बताया कि दाधीच समाज कि महिलाओं द्वारा बड़े ही धूमधाम से दधीचि आश्रम में फागोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर श्री राम मंडल सेवा संस्थान के अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता ओर उनकी टीम द्वारा चंग पर धमाल मचाई गयी। और आकृति मिश्रा ओर कालरा दीदी द्वारा फागण के बड़े ही मधुर गीत गाये गए। और दिव्यांशु दाधीच द्वारा राधा कृष्ण के होली भजनो पर महिलाओं द्वारा शानदार फागोत्सव मनाया गया। राजस्थानी फिल्मो की अभिनैत्री प्रतिष्ठा ठाकुर ने कृष्ण की वेशभूषा मे कृष्ण का शानदार अभिनय ओर सुनीता गुर्जर ने राधा का अभिनय करते हुए कृष्ण राधा महारास ओर मयूर नृत्य ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

IMG 20240323 WA0084

इस अवसर पर जिला दाधीच मंडल के अध्यक्ष जगदीश शर्मा,सरपंच मंजू शर्मा,रेखा कुदाल,मीनाक्षी आचार्य,मीनू पाटोदिया, गायत्री शर्मा, पुष्पा शर्मा, मंजू,आयुषी, अंतिशा शर्मा, नेहा, सीमा, विनीता व्यास, अरुणा व्यास निशा, शिला, अंतिमा, रानू,पिंकी, प्रतिभा, जिला दाधीच मंडल के महामंत्री हरि प्रकाश व्यास, वेध सत्यनारायण शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष जमनालाल जोशी, न्यास अध्यक्ष हरिप्रकाश कंठ, राजेश कुदाल, ओम प्रकाश व्यास, कैलाश आचार्य, पीयूष संजय कुदाल, राजेन्द्र पाटोदिया, ओम मिश्रा, राजीव दाधीच, संजय शर्मा, दिलीप, वीरेंद्र, सुभाष कंठ, अर्पित ओझा, अनेक समाज के उपस्थित थे।

मूलचन्द पेसवानी शाहपुरा

जिला संवाददाता, शाहपुरा/भीलवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button