News

अधिवक्ता मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर 31 मई को राष्ट्रीय सेमीनार में रवाना हुए अधिवक्ता

  • केकड़ी


मूलचंद पेसवानी
जिला संवाददाता

मूलचंद पेसवानी वरिष्ठ पत्रकार, जिला संवाददाता - शाहपुरा / भीलवाड़ा 
callwebsite

केकड़ी के अधिवक्ता डॉ.मनोज आहूजा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय अधिवक्ता दल 31 मई को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेगा।


अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के अजमेर संभागीय अध्यक्ष एडवोकेट मनोज आहूजा ने बताया कि मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र कुमार वालेजा ने सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है,इसी क्रम में अजमेर संभाग के अध्यक्ष मनोज आहूजा के नेतृत्व में अजमेर बार के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सिंह रावत जो कि अजमेर संभाग के उपाध्यक्ष भी है तथा अजमेर की सेशन कोर्ट के पूर्व लोक अभियोजक महेन्द्र सिंह रावत जो कि मंच के अजमेर संभाग के महामंत्री हैं. केकड़ी बार के अध्यक्ष एडवोकेट राम अवतार मीणा जो कि संभाग के संयुक्त सचिव हैं.



नसीराबाद बार के पूर्व उपाध्यक्ष व पैनल लॉयर हेमंत प्रजापति जो कि संभाग के सचिव हैं सेमीनार में भाग लेंगे।इस मौक़े पर संभागीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ.मनोज आहूजा ने बताया कि अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष करने वाले तथा अधिवक्ता संरक्षण क़ानून लागु करवाने के लिए संघर्षरत देश के सबसे बड़े संगठन अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच की स्थापना तीन वर्ष पूर्व 31 मई को हुई थी तथा स्थापना के बाद से ही प्रतिवर्ष संगठन का स्थापना दिवस मनाया जाकर अधिवक्ता हितों पर चर्चा की जाती है इसी क्रम में इस सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें 5 सदस्यीय सदस्य भाग लेने के लिए केकड़ी से रवाना हुए हैं जिनमें से एडवोकेट अशोकसिंह रावत,महेन्द्र सिंह रावत व हेमंत प्रजापति का केकड़ी पहुँचने पर बार अध्यक्ष राम अवतार मीणा व एडवोकेट मनोज आहूजा ने उनका दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनन्दन किया।

मूलचन्द पेसवानी शाहपुरा

जिला संवाददाता, शाहपुरा/भीलवाड़ा

4 Comments

  1. Поиск хорошего контента иногда отнимает больше времени, чем сам просмотр. В итоге приходится перескакивать с сайта на сайт, терпеть рекламу и разочаровываться в качестве видео. Чтобы избежать всего этого, есть проверенный вариант, где можно смотреть дорамы без лишних проблем. Большой выбор, удобный плеер и приятный интерфейс делают просмотр комфортным.

  2. Ищете рабочие зеркала для входа на
    ? У нас только проверенные и актуальные ссылки на торговую площадку
    . Инструкции по безопасному входу через Tor и VPN, а также свежие ссылки в нашем Telegram канале. Заходите и совершайте покупки быстро и безопасно на kra30

Back to top button
13:49