भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी जयपुर से पाली जाते समय स्वागत किया गया

झुंठा / ब्यावर

झुंठा ब्यावर / रायपुर – – झुंठा में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर संगठन के सेवा कार्यक्रम के तहत सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा रायपुर की ओर से बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाने के कार्यक्रम में पधार कर भाजपा कार्यकर्ताओ को ज्यादा से ज्यादा परिंडे लगाने के लिए आग्रह किया वहां उपस्थित ग्रामीणों को परिंडे वितरित किए इसमें प्रतिदिन पानी भरने व देखभाल के जिम्मेदारी भी भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंप गई
इस दौरान श्रवणसिंह बगड़ी ने कहा परिंडे लगाना पुण्य व सेवा का कार्य है इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह राठौड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता जीवन सिंह राठौड़ कमलेश बोहरा दिनेश जांगिड़ बाबूलाल रेनवाल कुनाराम हामङ दिनेश चौधरी निर्मल सेन कुंदनपुरी केवल राम मेघवाल हीरालाल कुमावत नवरतन सेन बगदाराम मेघवाल बबलू सोनी देवाराम सपेटा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे











