भारतीय नववर्ष पर किया कलैंडर का विमोचन

सादड़ी 12अप्रेल।
भारत विकास परिषद के सचिव डाक्टर गिरधारी लाल देवड़ा ने बताया कि डाक्टर राजेन्द्र पुनमिया की प्रेरणा से श्रीमती लाड़ कंवर धर्मपत्नी स्वर्गीय नरेंद्र जी के आर्थिक सहयोग से तैयार इस कलैंडर के मध्य श्रीराम लला का आकर्षक फोटो छपा हुआ है तथा चैत्र वैशाख ज्येष्ठ सहित सभी बारह महीनों की तिथियों का अंकन किया गया। कलैंडर के उपर भारत विकास परिषद का लोगों व ध्येय सूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण मुद्रित है।
-
इस अवसर पर विजय सिंह माली ने भारतीय काल गणना की वैज्ञानिकता की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कालूराम गोयल ने किया।
इस अवसर पर एडवोकेट संजय बोहरा, एडवोकेट विनोद मेघवाल, डूंगाराम परिहार, भीमाराम चौधरी, सुशीला सोनी, सुनील दत्त शर्मा,राजेश देवड़ा , उम्मेद सिंह राजपुरोहित, शांति लाल देवड़ा सहित भारत विकास परिषद के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद संपर्क सहयोग संस्कार सेवा समर्पण के सूत्र के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सादड़ी शाखा द्वारा भी भारत को जानो, गुरु वंदन शिष्य अभिनंदन समेत कई गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। नववर्ष पर भी परिषद द्वारा पूरे नगर के चौराहों को सजाया गया।बैनर होर्डिंग लगाए गए तथा कुंकुम तिलक लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई।
Sorry, there are no polls available at the moment.
Great post, you have pointed out some excellent details , I besides conceive this s a very superb website.