National NewsNews

महिला सशक्तिकरण का शंखनाद, झांसी में 25 राज्यों की 800 महिलाओ ने लिया राष्ट्रीय महिला व्यापार सम्मेलन में भाग

प्रदर्शनी का उद्घाटन व भामाशाह अवार्ड से लोगों को किया गया सम्मानित, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम की संयोजिका शालिनी गुरबक्शानी, माला मल्होत्रा, पूर्णिमा शिरीष्कर मुंबई, संगीता पाटिल जलगांव ने अतिथियों का स्वागत किया।

कॉन्फेडैरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महाराष्ट्र प्रदेश के महामंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया देश का सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कैट एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के बैनर तले देश की महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने हेतु वीरांगना की भूमि झांसी में दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन संपन्न हुआ.

कार्यक्रम के प्रारंभ में 25 राज्य से आई हुई व्यापारी महिलाओं ने जो प्रदर्शनी लगाई है इसका शुभारंभ सदर विधायक रवि शर्मा, कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भारतीय, राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने फीता काट कर किया। अतिथियों ने स्टॉल का भ्रमण कर प्रदर्शनी की प्रशंसा की।

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम समन्वक संजय पटवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की महिला सशक्तिकरण एवं स्वाभिमान को देखते हुए वीर भूमि में देश का प्रथम राष्ट्रीय उद्यमी महिला व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 25 राज्यों की सैकड़ो महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि देश के विकास की मुख्य धारा में महिलाएं भी आगे बढ़कर अपना योगदान दें.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सलिल बिश्नोई कानपुर एवं पांडिचेरी के विधायक शिवा शंकर कैट राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भारतिया, महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, विधायक रवि शर्मा मेयर बिहारी लाल आर्य, राजमंत्री हरगोविंद कुशवाहा एवं समाज सेविका अनुराधा शर्मा माताजी, सुनीता शर्मा, ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि झांसी की वीर भूमि में हो रहा है यह महिला सशक्तिकरण सम्मेलन अपने आप में मिल का पत्थर साबित होगा महिलाओं को एक दिशा और दशा देने में यह सम्मेलन कामयाब हुआ है.  इस अवसर पर भामाशाह महिला अवार्ड से श्रीमती कविता लोइया बाजपेई, डॉ रचना यादव, राजुल गुप्ता, रिमझिम राय, रजनी वर्मा, भारतीय खयानी को अवार्ड दिया। इसी प्रकार भामाशाह यूथ अवार्ड राहुल गुप्ता को एवं लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड रमेश चंद्र रावत को दिया गया।

शंकर ठक्कर ने आगे बताया इस महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम विविध राज्यों के वरिष्ठ 50 से अधिक व्यापारी नेता एवं महाराष्ट्र से कैट के अध्यक्ष सचिन निवंगुन, राष्ट्रीय संयोजिका पूर्णिमा शिरीष्कर , दूसरी राष्ट्रीय संयोजिका संगीता पाटिल,कैट महाराष्ट्र उपाध्यक्ष सुरेश ठक्कर, संगठन मंत्री अमरसिं कारिया, एवं बड़ी संख्या में महिला उद्यमी उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन सुश्री नीति शास्त्री एवं आभार कैट के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी ने किया।

न्यूज़ डेस्क

"दिनेश लूनिया, एक अनुभवी पत्रकार और 'Luniya Times Media' के संस्थापक है। लूनिया 2013 से पत्रकारिता के उस रास्ते पर चल रहे हैं जहाँ सत्य, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
19:39