Short News
सादडी राणकपुर मंडल मीरा भाईंदर द्वारा स्लम एरिया के 500 लोगो में कपड़ो का वितरण

ज्ञात रहे सादडी राणकपुर मंडल ने अपनी शुरुआत से लेकर अभी तक कई कार्यक्रम किए है जिसमे अभी थोड़े दिन पहले ही 175–2 00बच्चो के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन किया गया था साथ ही व्हाट्सएप पर जनरल नॉलेज के प्रश्न उत्तर को लेकर प्रतियोगिता सुचारू रूप से चल रही है जिसमे विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया जाता है।
विशेष आने वाली 15जून को विशाल पैमाने पर हेल्थ सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है जिसने तकरीबन 200 महिलाए भाग लेगी।
आगे भी मंडल जीवदया, मानव सेवा एवं साधर्मिक भक्ति के कई कार्यक्रम आयोजित करने वाला है जिसकी जानकारी समय समय पर मिलती रहेगी। सम्पूर्ण जानकारी मंडल सचिव संगीता बागरेचा बाफना (संगी) ने प्रदान की।