Local NewsNational NewsPolitics

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मोदीजी का आभार कार्यक्रम सादड़ी विधि भवन में हुआ आयोजित

सादड़ी विधि भवन में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मोदीजी का आभार कार्यक्रम आयोजित हुआ

आज सादड़ी में भाजपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हीरसिंह राजपुरोहित के विधि भवन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किए जाने पर यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्रजी मोदी का आभार जताने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा राजपुरोहित रही तथा अध्यक्षता भाजपा नेता एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित द्वारा की गई।

कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाने पर मोदी जी का आभार – धन्यवाद प्रकट किया 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुमित्रा राजपुरोहित ने वोट देवा जावणो – मोदीजी ने लावणो- राजस्थान जितावणों के गाने के साथ भाजपा के नारे लगवाए तथा चुनाव में महिलाओं को अपनी अहम भूमिका अदा करने के लिए कहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित ने आने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं से भाजपा को ज्यादा से ज्यादा वोट दिला कर जिताने का आह्वान किया ।

  • कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता राजपुरोहित ने सभी
  • महिला मोर्चा पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं को
  • भाजपा रंगीत छाते भेंट किए।

इस अवसर पर सादड़ी मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता बाई प्रजापत, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमजी शर्मा बिजोवा, पार्षद रेखा प्रजापत, गीता बाई दर्जी, हेमलता राठौड़, विजयलक्ष्मी सक्सेना, देवी बेन सुथार, पानी बाई, आशा प्रजापत, उषा , सुशीला कंवर, पिस्ता रावल, सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

न्यूज़ डेस्क

"दिनेश लूनिया, एक अनुभवी पत्रकार और 'Luniya Times Media' के संस्थापक है। लूनिया 2013 से पत्रकारिता के उस रास्ते पर चल रहे हैं जहाँ सत्य, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
01:42