NewsLocal News

सादड़ी: महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए बड़े बास में सेवाभारती सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन

महिलाओं का स्वावलंबी बनना सशक्तिकरण में सहायक -माली

सादड़ी 5अप्रेल

महिलाओं का स्वावलंबी बनना उनके सशक्तिकरण में सहायक है। सेवा भारती द्वारा महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने का प्रयास अनुकरणीय व अभिनंदनीय है। उक्त उद्गार सेवा भारती के सह प्रांत मंत्री विजय सिंह माली ने स्थानीय मेघवालों का बड़ा बास में सेवा भारती द्वारा सावित्रीबाई फुले सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र के शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किए।

माली ने कहा हर गृहणी सिलाई का काम सीखकर अपने घर के सदस्यों के कपड़े सिलने के साथ अन्यों के कपड़े सिलकर जीविकोपार्जन भी कर सकती है। आर्थिक दृष्टि से स्वावलंबी महिला सशक्त बनकर समाज व राष्ट्र में परिवर्तन की संवाहक भी बन सकती है।
भारत माता व सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुए इस केंद्र की प्रकल्प शिक्षिका रेखा व संचालन समिति की सदस्य लीला ने अतिथियों का स्वागत किया। सेवा भारती जिला प्रचार मंत्री दिनेश लूणिया ने सेवा भारती का परिचय देते हुए इसकी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सेवा भारती महिला कार्य प्रमुख निकिता रावल ने सावित्रीबाई फुले के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिला कोषाध्यक्ष अरविंद परमार ने सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की दिनचर्या पर प्रकाश डाला व महिलाओं से मन लगाकर सिलाई प्रशिक्षण का सैद्धांतिक व प्रायोगिक पक्ष सीखने को कहा।इस अवसर पर सरोज टाक , लीला, दिव्या समेत कई महिलाएं भी उपस्थित रही।मंच संचालन दिनेश लूणिया ने किया। इस सिलाई केंद्र के लिए मोहनलाल सोलंकी,किस्तुर राम भादरु, नारायण लाल हिंगड़ व नारायण लाल रिंडर ने सिलाई मशीनों के लिए सेवा भारती को सहयोग राशि प्रदान की।


उल्लेखनीय है कि सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन तथा सामाजिक आयाम के कार्य करती है। वर्तमान में नगर में बालसंस्कार केंद्र,योग केंद्र, सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र व वैभवश्री का संचालन कर रही है। सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र को लेकर बस्ती की महिलाओं में उत्साह देखा गया।


यह भी पढ़े   


 

न्यूज़ डेस्क

"दिनेश लूनिया, एक अनुभवी पत्रकार और 'Luniya Times Media' के संस्थापक है। लूनिया 2013 से पत्रकारिता के उस रास्ते पर चल रहे हैं जहाँ सत्य, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं।

One Comment

  1. With havin so much content and articles do you ever run into any issues of plagorism or copyright infringement? My website has a lot of unique content I’ve either created myself or outsourced but it appears a lot of it is popping it up all over the internet without my agreement. Do you know any techniques to help prevent content from being ripped off? I’d definitely appreciate it.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
22:10