EDUCATIONNewsस्थानीय खबर

नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन आशापुरा कॉलेज जोबा रोड सुथारो का गुड़ा सादड़ी मे संपन

जोबा-सादड़ी 

नेहरु युवा केन्द्र खेल मंत्रालय भारत सरकार कि ओर से नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया।

ब्लॉक समन्वयक हितेश सोनी ने बताया कि शनिवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार कि ओर से श्री आशापुरा महाविद्यालय सादड़ी में मुख्य अतिथि पुर्व आयुर्वेद मंत्री अचलाराम मेघवाल कि अध्यक्षता में नारी शक्ति दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें मेघवाल ने अपने सम्बोधन में राज्य सरकार व केन्द्र सरकार कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एव शिक्षा तथा नारी शक्ति के बारे में जानकारी दी l

इस मौके पर पुर्व विधायक एवं पूर्व आयुर्वेद मंत्री राजस्थान सरकार अचलाराम मेघवाल, श्री आशापुरा महाविद्यालय सादड़ी के प्राचार्य डॉ. कैलाश परिहार, ब्लॉक समन्वयक हितेश सोनी, श्रीपाल सिह, शिक्षक ललितेश मेघवाल, शारिरिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष धनाराम मुबारसा, प्रविण मालवीय सहित ग्रामीण महिलाएं एवं किशोरियां उपस्थित थीं।


यह भी पढ़े   श्री मेघवाल शिक्षण संस्थान के चुनाव में सवाराम सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित हुए


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button