पर्यावरण दिवस पर नगरपालिका सादड़ी के तत्वावधान में हुआ पौधारोपण
अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित ने पर्यावरण दिवस की इस वर्ष की थीम हमारी भूमि हमारा भविष्य की जानकारी दी तथा कहा कि पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी को हमारी मदद की जरूरत है। चलों एक हरित स्वस्थ भविष्य के लिए अभी से कार्य करें।

- सादड़ी
पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित व शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली के नेतृत्व में स्थानीय नगर पालिका के तत्वावधान में स्थानीय राजापार्क व शीतला नाड़ी में नीम पौधारोपण कर इनके संरक्षण संवर्धन का संकल्प लिया गया।
कनिष्ठ अभियंता जयेश पालीवाल ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर राजापार्क में आयोजित कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित ने पर्यावरण दिवस की इस वर्ष की थीम हमारी भूमि हमारा भविष्य की जानकारी दी तथा कहा कि पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी को हमारी मदद की जरूरत है। चलों एक हरित स्वस्थ भविष्य के लिए अभी से कार्य करें।
स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर व शहरी संकुल शहरी प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने पर्यावरण में पौधों की भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि पौधे न केवल छाया,फल, लकड़ी देते हैं बल्कि जीवनोपयोगी प्राण वायु देते हैं। अतः इनके संरक्षण संवर्धन में ही हमारा भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने सभी को लगाएं गए पौधों की सारसंभाल व रखरखाव का संभाल का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर सफाई निरीक्षक परबत सिंह राठौड़, मानाराम विश्नोई, राकेश माली, विशाल सिंह, सुनील विश्नोई, रोशनलाल, भेरालाल, अवधेश सिंह, लक्ष्मी प्रजापत सहित पालिका कर्मचारी रहे।
इसी प्रकार श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्था प्रधान विजय सिंह माली , गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय परिसर में भारत विकास परिषद के गिरधारी लाल देवड़ा, राजेश देवड़ा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
उल्लेखनीय है कि 5जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
I really value your work, Great post.
I am not positive the place you’re getting your info, but great topic. I needs to spend some time finding out more or understanding more. Thank you for wonderful information I was searching for this info for my mission.