News

PWD की शर्मनाक लापरवाही! सड़क बनी समंदर, बेटियों की शिक्षा पर गहराया संकट

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

  • भीलवाड़ा लूनिया टाइम्स न्यूज | संवाददाता प्रभुलाल लोहार

सहाड़ा क्षेत्र के आमली गांव में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर PWD विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। विद्यालय के मुख्य मार्ग पर जलभराव इतना गंभीर हो चुका है कि पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। मजबूरी में छात्राओं को रोजाना घुटनों तक पानी से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

स्थिति की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सड़क पर भरा पानी अब विद्यालय परिसर तक पहुंच रहा है। शिक्षा के इस मंदिर में पानी भरने से पढ़ाई का वातावरण प्रभावित हो रहा है और छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों में भारी चिंता व्याप्त है।
ग्रामीणों के अनुसार सेंटर खेड़ा से बावड़ी तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे मार्ग और अधिक खतरनाक बन गया है। आए दिन वाहन फंस रहे हैं और पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार PWD विभाग और संबंधित अधिकारियों को लिखित व मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन जिम्मेदार अब तक मौन हैं। जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं होने से सड़क लगातार टूट रही है और हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं।

ग्रामीणों और अभिभावकों में विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत और जल निकासी की ठोस व्यवस्था नहीं की गई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
क्षेत्र में PWD की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और आमजन इसे प्रशासनिक उदासीनता का बड़ा उदाहरण मान रहे हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button