NewsLocal News

रानी कस्बे में नगर पालिका द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन

रानी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न


  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

भरत जीनगर
रिपोर्टर

भरत जीनगर,  संवाददाता - रानी स्टेशन

callwebsite

रानी।  राज्य सरकार की पहल मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान – हरियाळो राजस्थान के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर रानी कस्बे में नगर पालिका रानी खुर्द द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शाह पृथ्वीराज नवलाजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं कृषि मंडी खेल मैदान, मैन बाजार, रानी में सम्पन्न हुआ।

नगर पालिका के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका के पार्षदगण, कर्मचारीगण, समाजसेवियों, व्यापारियों, युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

IMG 20250718 WA0006 IMG 20250718 WA0004

कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुदर्शन जांगू, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष घीसुलाल चौधरी, पार्षद नर्मदा कंवर, मनीष मेहता, जोधाराम कुमावत, दिनेश जैन, एवं नगर पालिका के कर्मचारी कृष्ण मुरारी शर्मा, मनोहर सिंह, जितेंद्र कुमार धारू, रतनलाल बंजारा, तेजकरण, कांतिलाल, नरेंद्र बुनकर आदि उपस्थित रहे।

अधिशासी अधिकारी सुदर्शन जांगू ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी की प्रेरक पहल बताया। उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की अपील करते हुए कहा कि यह अभियान भावनात्मक रूप से हर व्यक्ति को पर्यावरण से जोड़ता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों और महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही “सेल्फी विद प्लांट” अभियान में भी युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध जन-जागरूकता, हरियाली को बढ़ावा देना और समाज में पर्यावरणीय चेतना का संचार करना रहा। रानी कस्बे का यह आयोजन “हरियाळो राजस्थान” अभियान की दिशा में एक सफल और प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button