कांदिवली, मुंबई में 525 वर्षीतप तपस्वियों का भव्य बहुमान समारोह सम्पन्न

- भायंदर
दिनांक 1 मई 2025 (गुरुवार) को कांदिवली (पूर्व) स्थित अशोक नगर में 525 वर्षीतप तपस्वियों का भव्य बहुमान समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।
इस आयोजन का आयोजन शांतिनाथ झालावाड़ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, दामोदरवाड़ी, कांदिवली (पूर्व) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य भगवंत राजेन्द्रसूरीश्वर महाराज साहेब की असीम कृपा एवं पूज्य आचार्य भगवंत मुक्ति वल्लभ विजय महाराज साहेब तथा पूज्य पन्यास प्रवर वीतराग वल्लभ विजय महाराज साहेब की प्रेरणा से संपन्न हुआ। 525 वर्षीतप आराधकों की आराधना का पारणा समारोह दिनांक 30 अप्रैल 2025 (बुधवार) को अत्यंत भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।
तपस्वियों का बहुमान
समारोह में अनेक श्रद्धालु परिवारों ने विविध सेवा कार्यों और बहुमान का लाभ लिया:
- रमेश कुदनमल मुथा (रोहिडा, राजस्थान) द्वारा प्रमुख बहुमान।
- संघ के मेहताजी पुष्पा बेन रमेशकुमार मेहता।
- राही अभयभाई शाह परिवार द्वारा जाजम बिछाने का लाभ।
- हर्षा बेन कनकराज कामदार द्वारा दूध से पाद प्रक्षालन।
- पलवीबेन देवेंद्रभाई शाह, ताराबेन परमानंददास शाह परिवार द्वारा तिलक का लाभ।
- मातु पंकुबाई देवीचंद पालरेचा परिवार (शिवगंज) द्वारा श्रीफल।
- दिपाली मितेश दोशी, कल्पना रसिकलाल, शारदाबेन मोतीलाल शाह परिवार द्वारा शाल का लाभ।
- परागभाई एवं तेजल बेन, निलेशभाई द्वारा हार अर्पण।
- छाया जिगनेश देसाई, निपा मितेश धामी परिवार द्वारा मोमेंटो का लाभ।
- मातु विमलाबेन देवीचंद मेहता परिवार द्वारा रजत द्रव्य – सभी तपस्वियों को 50 ग्राम चांदी का सिक्का प्रदान किया गया।
- वर्षा बेन हरेशभाई गुटका परिवार द्वारा साध्मिक भक्ति का लाभ।
आयोजन की विशेषताएँ और श्रद्धालुओं की भागीदारी
संघ के ट्रस्टीगण और समर्पित कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत से यह आयोजन ऐतिहासिक बना। पारणा के दिन 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पधारकर स्वामीवात्सल्य का लाभ लिया। व्यवस्थाएं अत्यंत सुव्यवस्थित थीं — भोजन, गन्ने के रस, प्रतीक्षालय, पंखे, कूलर जैसी सभी सुविधाएँ सुंदरता से सजाई गई थीं। तपस्वियों के बैठने एवं पारणा की व्यवस्था विशेष रूप से सराही गई। हर स्थान पर सेवाभावी कार्यकर्ता खड़े थे। संदीपभाई का आयोजन में विशेष योगदान रहा। सभी कार्यकर्ताओं को इस अद्भुत सेवा कार्य के लिए हार्दिक अनुमोदना दी गई।