News
यादव अध्यक्ष गोस्वामी मंत्री व जैतावत सभाध्यक्ष – गहलोत
देसुरी। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा देसूरी का वार्षिक अधिवेशन व चुनाव चुनाव अधिकारी मुकनाराम बावल व पर्यवेक्षक महिपालसिंह, श्यामलाल राठौड़ के निर्देशन में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय न.3 देसूरी में निर्विरोध सम्पन्न हुए।
उपशाखा मंत्री महेंद्र सिंह गेहलोत नारलाई ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम निर्धारित समय पर शुरू हुआ जिसमें सभाध्यक्ष विक्रमसिंह जैतावत, उपसभाध्यक्ष विक्रमकुमार मीणा व रामसिंह यादव, अध्यक्ष रामनिवास यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुपेंद्र श्रीमाली, उपाध्यक्ष पुरूष मांगीलाल सोलंकी, उपाध्यक्ष महिला सउमनलत्तआ शर्मा, मंत्री राकेशपुरी गोस्वामी, महिला मंत्री कुसुम गोस्वामी व प्रयोगशाला सहायक निखिल राईका इत्यादि निर्विरोध निर्वाचित हुए।
- इसके साथ ही जिला महासमिति के 29 सदस्य व प्रदेश महासमिति के 8 सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री विजेन्द्र कुमार निर्मल, जिला पदाधिकारी सुमेरसिंह राजपुरोहित, रणछोड़सिंह राजपुरोहित, जिला सचिव प्राथमिक शिक्षा सुमित यादव सहित सैकड़ों निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Не выходя из дома! займ под залог автомобиля онлайн предлагает современный подход к финансированию. Все оформляется быстро и просто.