उपमुखिया संतूलाल किस्कू के प्रयास से कदमाअहरा टुण्डी छठ घाट की सफाई कार्य जोरों पर

- टुण्डी
टुण्डी में इन दिनों आस्था का महापर्व छठ को लेकर घाटों की सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी है। आज़ गुरुवार को सुबह से ही टुण्डी उपमुखिया सह झामुमो के वरिष्ठ नेता संतूलाल किस्कू की देखरेख में कदमाअहरा टुण्डी छठ घाट की सफाई कार्य जोरों पर है। विदित हो कि आस्था का महापर्व छठ नजदीक आ गया है इसको लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर समाजसेवियों ने सफाई कार्य युद्धस्तर पर चला रखा है।

मीडिया से मुखातिब होते उपमुखिया सह झामुमो वरिष्ठ नेता संतूलाल किस्कू ने कहा कि टुण्डी का कदमाअहरा छठ घाट में आस्था का महापर्व छठ में विभिन्न क्षेत्रों से लोग पूजा के लिए आते हैं यह घाट एक तरह से नरीमन प्वाइंट माना गया है। एवं लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर्व मनाने आते हैं उस दिन गोविन्दपुर गिरिडीह मुख्य मार्ग को कुछ घंटों के लिए नो एंट्री लगा दिया जाता है और स्थानीय प्रशासन भी काफी मुस्तैद रहते हैं सायंकाल अर्घ्य एवं प्रातः काल अर्घ्य दोनों में ही घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है।













