अंबेडकर के सपनों का भारत बनाएं -गोस्वामी

सादड़ी 15 अप्रेल।
भारत रत्न अंबेडकर ने शिक्षित विकसित समृद्ध समर्थ समरस भारत का स्वप्न देखा था।
सेवा भारती के माध्यम से हम अंबेडकर के सपनों का भारत बनाए। उक्त उद्गार सेवा भारती महिला कार्य नगर प्रमुख विजयलक्ष्मी गोस्वामी ने स्थानीय गोरों बास स्थित हीराचंद हिम्मतमल जी परमार सेवा केंद्र में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में आयोजित विचार गोष्ठी में व्यक्त किए।
गोस्वामी ने कहा कि अंबेडकर महामानव थे। उन्होंने सामाजिक विषमताओं का दंश भोगा लेकिन राष्ट्र प्रथम को सर्वोपरि मान कर अहर्निश समाजोत्थान में जुटे रहे। विशिष्ट अतिथि सरोज टाक ने कहा कि डाक्टर अंबेडकर राष्ट्रीय एकात्मकता के संवाहक थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त पीड़ित वंचित उपेक्षित अभावग्रस्त लोगों के लिए कार्य किया। उन्होंने हमें विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया। संगोष्ठी की अध्यक्षता माया कंवर ने की।इस अवसर पर नीता सहित सिलाई केंद्र की प्रशिक्षु उपस्थित रहीं। संगोष्ठी का संचालन पूनम शर्मा ने किया।
सेवा भारती महिला कार्य जिला प्रमुख निकिता रावल ने बताया कि मेघवालों का बास स्थित सावित्रीबाई फुले सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र में रेखा के निर्देशन में तथा बालसंस्कार केंद्र में दुर्गा के निर्देशन में अंबेडकर जयंती मनाई गई तथा अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती अपने सेवा प्रकल्पों पर महापुरुषों की जयंतियों का आयोजन कर संस्कार सिंचन का कार्य भी करती है।
Sorry, there are no polls available at the moment.