News

अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त जागृति कार्यशाला आयोजित

  • श्रीगंगानगर, 13 दिसंबर।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त गंगानगर अभियान के तहत अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त जागृति कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों, शिक्षकों ने भाग लिया। 


कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाने और स्वस्थ जीवन के महत्व को समझाना है। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को कमजोर करता है। जागरूकता और दृढ़ संकल्प ही इस समस्या का समाधान है। युवाओं को अपने लक्ष्य और सपनों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, क्योंकि नशा उनकी उन्नति में सबसे बड़ी बाधा है।
कार्यक्रम संयोजक एनएसएस प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राहुल साहू ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का नहीं, पूरे समाज का दुश्मन है। इसे समाप्त करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुशीला यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भावना ग्रोवर, असिस्टेंट प्रोफेसर जगदीप सिंह तुली एवं प्रिंसिपल डॉ. बलवंत चौहान उपस्थित रहे। कार्यशाला के इस सफल आयोजन ने युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया और नशा मुक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। युवाओं ने नशा छोड़ो, जीवन संवारो का संदेश देते हुए शपथ ली।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button