News

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन एवं ऑल इंडिया फेडरेशन ने मनाया न्यू ईयर सेलिब्रेशन

प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछडी जाति अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन / ऑल इंडिया फेडरेशन आफ एससी एसटी आर्गेनाईजेशन द्वारा आज गढ़वाल पैलेस, रेलवे स्टेशन के सामने ,अजमेर मे बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 133 वी जन्म वर्षगांठ के उपलक्ष मे आयोजित “न्यू ईयर सेलिब्रेशन -2025” कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के प्रदेश संगठन सचिव प्रकाश मेवाडा मुंडारा, संभाग अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण मीणा ने बताया की इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के पी चौधरी थे तथा विशेष अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा थे।

समारोह मे भारतीय जीवन बीमा निगम के अजमेर मंडल सचिव महेश सांचोरा का सेवानिवृत होने पश्चात उनका अभिनंदन भी किया गया जिसमे एल आई सी नार्थ जोन के सभी 17 मंडलो के पदाधिकारियों ने भाग लिया और श्री सांचोरा जी का ऐतिहासिक सम्मान किया! समारोह मे राष्ट्रीय प्रधान महासचिव चौधरी का राजस्थान की परम्परा के अनुसार संगठन /फेडरेशन के सेंकड़ो साथियो ने सेंकड़ो मालाओं से सम्मान किया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूलली मीणा ने बताया कि अजमेर मे आयोजित ऐतिहासिक समारोह मे उपस्थिति जन समूह को सम्बोधित करते हुए श्री के पी चौधरी ने संगठन /फेडरेसन द्वारा दिनांक 16.02.2025 को बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर मे आयोजित “सदभावना सम्मेलन ” मे प्रदेश भर से हजारों साथियों से भाग लेने का आव्हान किया।

समारोह मे संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र मीणा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कल्याण सहाय मीणा, प्रदेश संयुक्त सचिव रतनलाल शास्त्री, प्रदेश उपाध्यक्ष मालूराम मीणा, ब्यावर जिला अध्यक्ष महेंद्र तंवर, फेडरेसन के पदाधिकारी कमलसिंह मीणा, राकेश वर्मा, सम्पत लाल और डी आर गर्ग सहित सेंकड़ो साथियो ने समारोह मे भाग लिया और देश के संविधान की प्रतिज्ञा की शपथ लेकर पुरे देश मे आरक्षित वर्ग को एकजुट कर देश मे बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान को लागू करवाने की भी प्रतिज्ञा ली।

न्यूज़ डेस्क

"दिनेश लूनिया, एक अनुभवी पत्रकार और 'Luniya Times Media' के संस्थापक है। लूनिया 2013 से पत्रकारिता के उस रास्ते पर चल रहे हैं जहाँ सत्य, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
08:49