खोखरा ग्राम में प्राचीन मोरेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार प्रारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न

खोखरा ग्राम में प्राचीन मोरेश्वर महादेव मंदिर का जीणोंद्धार नव निर्मित मंदिर का भूमि पूजन हुआ
वैदिक मंत्रोच्चार एवं संतों के सानिध्य में शुभारंभ
खोखरा ग्राम के नेशनल हाईवे 162 के किनारे बसा प्राचीन मोरेश्वर महादेव मंदिर निर्माण कार्य को लेकर श्री योगी शम्भु नाथ जी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 5 पत्थर स्थापित कर भूमि पूजन कर नींव रखी गई, समिति के अध्यक्ष भुंडाराम सिरवी, कोषाअध्य्क्ष राम लाल सिरवी, सचिव किशन सिंह जैतावत ने बताया कि इस मंदिर निर्माण करोड़ों रुपए खर्च होंगे, यह मंदिर नेशनल हाईवे 162 के किनारे बसा एक अत्यंत पवित्र और रहस्यमयी स्थल है,
गोपाल सिंह खोखरा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ने कहा कि, यह मंदिर मोरेश्वर महादेव के नाम से प्रसिद्ध हैं, जिन्हें स्थानीय और आस के गांवों के श्रद्धालुओ के लिए आस्था का केन्द्र माना जाता है,
यह मंदिर न केवल श्रद्धालूओ के लिए भक्ति का केन्द्र है, बल्कि इतिहास और रहस्यो में रुचि रखने के लिए भी आकषर्ण स्थल है, यह मंदिर मोरेश्वर महादेव शिव को समर्पित हैं, और ऐसी मान्यता है कि आने वाले श्रद्धालुओ की मनोंकामनाए भोलेनाथ अवश्य पूर्ण करते हैं,
-
कंवलियास में किया पौधारोपणJuly 10, 2025

हर वर्ष महाशिवरात्रि पर हजारों की संख्या में श्रद्धालू यहां एकत्रित होकर पूजा अर्चना करते हैं, और स्थानीय नागरिक और दूर दराज से भक्तगण यहां दर्शन करने आते हैं,
स्थानीय संतो और ग्राम वासियों के अनुसार मोरेश्वर महादेव मंदिर एक प्राचीन गर्भ गृह स्थित है, यहां बना तालाब में पानी सालों तक टीका रहता है,
समिति ने बताया कि खोखरा, बासना, बोयल, नाथलकुण्डी, गांव मिलकर इस मन्दिर का निर्माण कराया जा रहा है, आने वाले दिनों में यह एक आस्था का केन्द्र बन जाएगा,
तालाब के बीचों बीच एक टापू बनाया जाएगा, नींव मुहुर्त भूमि पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालू और ग्राम वासी मौजूद रहे भूमि पूजन से श्रद्धालूओ के चेहरे खिल उठे,
इस मंदिर निर्माण में करोड़ों रुपयों की राशि खर्च होंगी, समिति ने कहा कि इस पुनीत कार्य में अपना तन मन धन से सहयोग करके इस कार्य को सफल बनाये














