गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न

- बनेड़ा
लक्ष्मी भवन बनेड़ा में चल रहे चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का बुधवार को पूर्णाहुति के साथ सफल समापन हुआ अंतिम दिन पूर्णाहुति में करीब 1100 यजमानों ने घर परिवार, राष्ट्र की सुख समृद्धि और लोकमंगल के लिए विशेष आहुतियां देकर यज्ञ संपन्न किया। चार दिनों के इस आयोजन में गायत्री परिवार द्वारा करीब 700 संस्कार जिनमे गुरुदीक्षा, पुंसवन संस्कार, अन्नप्रासन संस्कार, यज्ञोपवित संस्कार, विद्यारम्भ संस्कार, जन्मदिन इत्यादि संस्कार संपन्न करवाए गए।

समापन सत्र में शांतिकुंज हरिद्वार परमेश्वर लाल साहू की टोली का भावभीना सम्मान किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्रह्मचारी महाराज,सुरेश भाई साहब अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य,मोहनलाल शर्मा सेवानिवृत्ति जिला कलेक्टर, शंकर लाल भाई साहब संघ प्रांत कार्यवाहक, हीरालाल टेलर पूर्व विभाग संघ चालक, कैलाश खोईवाल भीलवाड़ा महानगर संघचालक ,श्री मायाकांत त्रिपाठी क्रीड़ा भारती जिलाअध्यक्ष, रणजीत सिंह गोदारा ADM भीलवाड़ा, विजेंद्र सिंह प्रधान प्रतिनिधि,प्रद्युम्न सिंह सरपंच संघ,परमेश्वर पारीक रायला मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
पूर्णाहुति के बाद विशाल प्रसादी का भी वितरण किया गया आयोजन समिति ने बताया कि इन चार दिनों में बनेड़ा और आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ ने धर्म लाभ लिया व पुरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण में हो गया इस महायज्ञ के प्रति ग्रामवासियो व आस पास के गावों मे विशेष उत्साह देखने को मिला।














