News
देसूरी पुलिस थाना में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण और पौधारोपण

जगदीशसिंह सिसोदिया, नारलाई
- देसूरी।
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देसूरी पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी हरीसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी राजपुरोहित ने “एक पेड़ मां के नाम” पहल के तहत पौधारोपण किया और उसे सुरक्षित व बड़ा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस स्टाफ और पुलिस मित्रों ने भी पौधारोपण कर पेड़ों की देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य आरक्षक रघुवीर मीणा, कांस्टेबल राकेश मीणा, रामफूल मीणा, रामचंद्र विश्नोई, रामचंद्र प्रकाश, बंसीलाल सहित पुलिस मित्र घनश्याम छिपा उपस्थित रहे।













