News

पाली में चेटीचंड महोत्सव की शुरुआत 21 मार्च को होगा समापन।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

पाली। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की जयंती पर चेटीचंड महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन एवं बुकी कार्यक्रम तथा भगवान झूलेलाल के भजनों की मधुर स्वर लहरियां से हुआ । इस दौरान “आयो लाल झूलेलाल” के जयघोष से गूंज उठा। महिलाओं ने भक्ति गीतों पर उल्लास और आस्था के साथ नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी भावपूर्ण बना दिया। दिनभर मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा।

मंडल प्रवक्ता जय थावानी ने बताया कि मंगलवार से सिंधु भवन में कोकिला नारवानी के नेतृत्व में महिलाओं की रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिनमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने भाग लिया।19 मार्च को प्रातः 9 बजे चेटीचंड महोत्सव में सम्मिलित होने का संदेश देने के लिए वाहन रैली निकाली जाएगी जो सिंधी कॉलोनी से पीएमटी कॉलोनी, पुराना हाउसिंग बोर्ड, नया हाउसिंग बोर्ड, रेलवे स्टेशन, गांधी मूर्ति, भैरूघाट होते हुए वापस सिंधी कॉलोनी पहुंचकर समाप्त होगी।

WhatsApp Image 2026 03 17 at 5.37.39 PM 1

20 मार्च को प्रातः 9 बजे मंदिर में ध्वजारोहण, आरती और डांडिया नृत्य पश्चात प्रातः 10:30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी जो मंदिर से रवाना होकर सत्यनारायण मार्ग, गोपीनाथ मंदिर, श्रीनाथजी की पोल, बादशाह झंडा,सर्राफा बाजार, फतेहपुरिया बाजार से पाली सेवा मंडल होते हुए लाखोटिया तालाब भैरूघाट पर विसर्जित होगी। शाम 7 बजे झूलेलाल मंदिर प्रांगण में पंजड़ा कार्यक्रम होगा। इसके बाद रात्रि 9:30 बजे से मंदिर प्रांगण में डांडिया नृत्य और मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा।

21 मार्च को प्रातः 9 बजे सिंधु भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमे 105 महिलाएं और युवा ने अपना पंजीकरण कराया है। इसके साथ ही बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। सायंकाल मेला प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह होगा।
रिपोर्ट- घेवरचन्द आर्य

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button