पीएम श्री बालिका विद्यालय में बाल संसद का गठन, सीमा बनी प्रधानमंत्री

- सादड़ी।
स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में बाल संसद का गठन हुआ जिसमें सीमा प्रधानमंत्री चुनी गई।
पीएम श्री योजना प्रभारी कन्हैयालाल ने बताया कि बाल संसद के लिए सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने कक्षा प्रतिनिधियों को चुना। नव निर्वाचित कक्षा प्रतिनिधियों ने मंत्री परिषद का गठन किया जिसमें कक्षा 12वीं की छात्रा सीमा प्रधानमंत्री,लक्षिता राजपुरोहित शिक्षा मंत्री, दिव्या सैन स्वास्थ्य मंत्री,याना कंसारा स्वच्छता मंत्री, नताशा खेल मंत्री, निकिता पर्यावरण व बागवानी मंत्री तथा रेखा रक्षा मंत्री चुनी गई। चुनाव के पश्चात प्रधानमंत्री समेत सभी मंत्रियों व कक्षा प्रतिनिधियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने नव निर्वाचित मंत्रिपरिषद सदस्यों व कक्षा प्रतिनिधियों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में कार्य करने का संकल्प दिलाया। प्रधानमंत्री सीमा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मधु गोस्वामी मनीषा ओझा प्रकाश कुमार शिशोदिया सरस्वती पालीवाल वीरम राम चौधरी रमेश सिंह राजपुरोहित मनीषा सोलंकी सुशीला सोनी रमेश कुमार वछेटा केनाराम गजेन्द्र सिंह पुरुषोत्तम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।













