News

बनेड़ा में जनसुनवाई, विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
  • लुनिया टाईम्स बनेड़ा परमेश्वर दमामी
बनेड़ा में जनसुनवाई के दोरान पंचायत समिति परिसर में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार 17 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जनसुनवाई में डॉ. लालाराम बैरवा मुख्य रूप से उपस्थित रहे और क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को लेकर पहुंचे। लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, राजस्व, फसल बीमा, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को विधायक के समक्ष रखा। विधायक बैरवा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए और कई मामलों में तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक बैरवा ने किसानों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए तहसीलदार को निर्देश दिए कि किसानों को फसल बीमा का लाभ समय पर मिले और किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार उनकी हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

साथ ही विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए और प्रत्येक गांव को साफ-सुथरा रखने के लिए नियमित अभियान चलाए जाएं। उन्होंने ग्रामीण विकास कार्यों को गति देने, सड़कों की स्थिति सुधारने तथा आवश्यक सुविधाओं को हर गांव तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।

विधायक बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने क्षेत्र में जनता को परेशान नहीं देखना चाहते और प्रशासन को आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। इसी उद्देश्य से नियमित रूप से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सामने रखने का अवसर मिल सके।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी कांत व्यास, तहसीलदार संतोष सुनारीवाल, कार्यकारी विकास अधिकारी गणेश नारायण शर्मा, भाजपा बनेड़ा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचाणी, भाजपा रायला मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि विजेन्द्र सिंह,भाजपा मंडल महामंत्री राजमल माली,भाजपा मिडिया विधानसभा संयोजक परमेश्वर दमामी, पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री शंकर कुमावत, भाजपा नेता के.के. भंडारी,सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, भाजपा पदाधिकारी व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने गंभीरता से चर्चा करते हुए समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button