News
बाली, नाना, भीमाना, बेड़ा, कोठार में तेज बारिश और आंधी

उपखंड बाली के कोठार, नाना और बेड़ा क्षेत्रों में तेज बारिश और मेघगर्जन के साथ आंधी की गतिविधियां देखी गईं। कोठार के आखरिया चौक में पानी काफी तेज़ी से बह रहा है। मौसम विभाग के अनुसार भीमाना, नाना और बेड़ा के कई इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है।
शुक्रवार दोपहर के बाद 2 घंटे के आसपास तेज बारिश हुई। पिछले कुछ दिनों की बरसात की तुलना में आज बारिश में बढ़ोतरी देखी गई। आगामी 2-3 दिनों में भी प्री-मानसून की बारिश जारी रहने की संभावना है।

दोपहर और शाम के समय आसमान में बादल घिर आए और बाली तहसील के आसपास कुछ जगहों पर हल्की से तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार की रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया। उमस के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुई।













