दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में बहने सीख रही है आत्मरक्षा के गुर

पाली। विश्व हिन्दू परिषद की दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 19 मई से 26 मई तक भालेराव रोड स्थित वंदे मातरम छात्रावास में चल रहा है। दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका कुसुम थावानी ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण लेने वाली कार्यकर्ता बहनों की दिनचर्या प्रातः 4.30 बजे जागरण से रात्रि शयन तक अनवरत समय अनुसार निर्वाधगति से चल रही है।
जिसके अनुसार प्रात: 4:30 बजे जागरण जलपान शोच स्नान के बाद 5.20 से 5.55 तक प्रातःकाल के मंत्र शुक्ष्म प्राणायाम, 6 बजे से 8 तक शाखा मैदान में, 8 से 9.45 तक चाय अल्पाहार इत्यादि,10 से 10.30 बजे तक अभ्यास सत्र, 10.45 से 12.15 बजे तक बौद्धिक सत्र, दोपहर 12.15 से 2.30 बजे तक भोजन विश्रांति, 2.45 से 3.45 तक चर्चा सत्र, 3.45 से 4.5 चाय, 4.15 से 5.15 तक कृति सत्र, 5.15 से 5.45 तक जलपान सायं 5.45 से 7 बजे तक पुनः शाखा शाररिक, 8 बजे से 9.5 तक संध्या वंदन रात्रि भोजन, 9.15 से 10 बजे तक रात्रि कार्यक्रम, रात्रि 10.30 बजे रात्रि शयन होता है अगले दिन पुनः इसी प्रकार सत्र चलता है।
उन्होंने बताया कि शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण देने के लिए 22 शिक्षिकाएं 10 प्रबन्धक है जो दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। दण्ड लाठी संचालन, लक्ष्य भेद का अभ्यास, यष्टि लकड़ी का अभ्यास, बाधा-बंकर से ट्रोलिंग करना, लम्बी कूद, टायर से निकलना, रस्सी से लटक कर चलना, योग अभ्यास, क्षमता, इन सभी विषयों पर बहने प्रशिक्षण ले रही है। शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में बौद्धिक प्रमुख माया, मुख्य शिक्षक विनीता तनवानी, शारिरिक प्रमुख नीतू सामरिया वर्ग में बहनों को प्रशिक्षण दे रही है।