News

मुंह में पत्थर ठुसकर नवजात को जंगल में फेंका, रोने की आवाज नहीं आए इसलिए फेवीक्विक भी लगाया, चरवाहों को तड़पता हुआ मिला शिशु

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना क्षेत्र के सीता का कुंड ग्राम के जंगल में एक कलयुगी मां ने अपने ही लाल को राक्षसी सोच के अनुरूप पंद्रह दिन के मासूम को जंगल में फेंक दिया गया। रोने की आवाज नहीं आए इसलिए उसके मुंह में पत्थर ठूंसकर फेवीक्विक से चिपका दिया। बकरियां चराने वाले ग्रामीणों ने हल्की रोने की आवाज सुनीं और पास पहुंचे तो होश उड़ गए।

पत्थर मुंह से निकालते ही मासूम जोर-जोर से रोने गया। ग्रामीणों ने हॉस्पिटल में पहुंचाया, जहां इलाज किया जा रहा है। घटना भीलवाड़ा के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुई। हेड कॉन्स्टेबल विजय सिंह ने बताया-सीता का कुंड मंदिर के सामने मुख्य सड़क सटे जंगल में नवजात बच्चा मिला है। बकरियां चरा रहे लोगों ने हल्की रोने की आवाज सुनीं थी। पत्थरों के ढेर के पास पहुंचे तो तेज धूप में नवजात तड़प रहा था। उसके मुंह में पत्थर फंसा हुआ था।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मुंह से पत्थर निकाला और बिजौलिया के सरकारी हॉस्पिटल में बच्चे को भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। डॉ. मुकेश धाकड़ ने बताया-बच्चा करीब 15 से 20 दिन का है और वह लड़का है। उसके मुंह पर फेवीक्विक लगाया गया है तथा दाईं जांघ पर जलने के निशान हैं। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने बताया-नवजात को वहां कौन छोड़कर गया। ग्रामीणों और पुलिस की पूछताछ के बावजूद बच्चे के माता-पिता या परिजनों की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

 

जंगल में तड़पता मिला बच्चा

हेड कॉन्स्टेबल विजय सिंह ने बताया कि बिजौलिया में सीता का कुंड मंदिर के सामने सड़क से सटे जंगल में बच्चा मिला है। मवेशी चरा रहा युवक पत्थरों के ढेर के पास पहुंचा तो बच्चा तड़प रहा था। उसके मुंह में पत्थर फंसा हुआ था। उसने अन्य लोगों को बुलाया। मुंह से पत्थर निकाला और बच्चे को बिजौलिया के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

पुलिस अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगाल रही

पुलिस ने बताया- बच्चे को वहां कौन छोड़कर गया? इसके बारे में जानकारी करने के लिए फिलहाल ग्रामीणों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं मांडलगढ़ और बिजौलिया के हॉस्पिटल में पिछले दिनों हुए डिलीवरी की जानकारी जुटाई जा रही है।

IMG 20250924 WA0012

डॉक्टर बोले- बच्चे को दूध पिलाया है

बिजौलिया अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश धाकड़ ने बताया- बच्चा करीब 15 से 20 दिन का है। उसके मुंह पर फेवीक्विक लगाया गया था, दाईं जांघ पर जलाने के निशान मिले हैं। बच्चे को दूध पिलाया गया। फिलहाल बच्चे की हालत को देखते हुए उसे भीलवाड़ा हायर सेंटर भेजा गया है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button