News

मोहम्मद जाकिर हुसैन कुरैशी बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाली के महासचिव, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

बाली।  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पाली जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।इस नई कार्यकारिणी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाली से मोहम्मद जाकिर हुसैन कुरैशी को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

IMG 20250801 WA0038
नवनियुक्त महासचिव जाकिर हुसैन कुरैशी।

उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

जाकिर हुसैन कुरैशी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उनकी संगठन क्षमता, सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह पदभार सौंपा गया है।कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाइयां दीं और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की। उनकी नियुक्ति से बाली क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button