लायंस क्लब (बॉम्बे) महानगर का कार्यक्रम, जन सेवा समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी :-दिलीप सुंदेशा

- दीपक जैन
मुंबई। जन सेवा एक ऐसा कार्य है जो समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है।
यह न केवल जरूरतमंद लोगों की मदद करने का एक तरीका है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का भी एक साधन है। जन सेवा के माध्यम से हम समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की जरूरतों को पूरा करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर सकते हैं।जनसेवा समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी हैं।
उपरोक्त विचार लायंस क्लब बॉम्बे महानगर के अध्यक्ष लायन दिलीप सुंदेशा ने जलगांव में क्लब की और से जयपुर फुट वितरण के मेगा कैंप में व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि जन सेवा करने से न केवल समाज को लाभ होता है, बल्कि इससे हमें भी व्यक्तिगत रूप से लाभ मिलता है। जन सेवा से हमें समाज में एक सकारात्मक छवि बनाने में मदद मिलती है, और इससे हमें अपने जीवन में एक उद्देश्य और अर्थ की अनुभूति होती है। इसके अलावा, जन सेवा से हमें नए लोगों से मिलने और नए संबंध बनाने का अवसर मिलता है, जो हमारे जीवन को और भी समृद्ध बना सकता है।सुंदेशा ने कहा कि हमारे क्लब का उद्देश्य सिर्फ सेवा करना नहीं, बल्कि लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट वापस लाना है।यह परियोजना हमारे लिए जुनून है और इसका हिस्सा बनने पर हमे गर्व है।
कैम्प में अपने विचार व्यक्त करते हुए 3231-A के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विराफ मिस्री ने कहा कि जयपुर फुट सिर्फ एक कृत्रिम अंग नहीं है, बल्कि लाखों बेसहारा लोगों के लिए आशा की किरण है।उन्होंने सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों व सहयोगियों को बधाई दी व मुंबई से आकर जलगांव में यह प्रोजेक्ट करने के लिए आभार व्यक्त किया।
क्लब के जयपुर फुट प्रोजेक्ट के संचालक व लायंस डिस्ट्रिक 3231A के जयपुर फुट के चेयरमैन मोतीलाल पुनमिया
ने बताया कि 189 लोगो को जयपुर फुट का वितरण किया गया।उन्होंने कहा कि यह भावनात्मक रूप से दिल को छू लेने वाला कार्यक्रम साबित हुआ। इस विशेष सेवा योजना के तहत, कई शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को कृत्रिम पैर (जयपुर पैर) दिए गए, जिससे उन्हें फिर से चलने की ताकत मिली और स्वतंत्र जीवन जीने की उम्मीद जगी।पुनमिया ने कहा कि जयपुर फुट अब एक वैश्विक सेवा आंदोलन बन चुका है। कई लाभार्थी न केवल फिर से चलने लगे हैं, बल्कि खेल और व्यवसाय के क्षेत्र में भी नई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं।
लायंस क्लब ऑफ बॉम्बे महानगर के उपाध्यक्ष लायन राजेंद्र चोपड़ा ने कहा कि हमारा क्लब हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहा है।उन्होंने कहा कि जयपुर फुट ड्राइव विकलांगों के लिए सामाजिक कार्यों में सबसे आगे रहा है। यह हर किसी के दिल को छूता है क्योंकि यह उनके जीवन में चलने की क्षमता को बहाल करता है।उन्होंने कहा मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म हैं।
शिविर की सफल बनाने में म क्लब के नरेश शाह (ओएसडब्ल्यू अध्यक्ष),लायन रमेश छाजेड (क्लब कोषाध्यक्ष) और पूरी क्लब टीम और दानदाताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।क्लब के सचिव नरेश शाह ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे प्रोजेक्टों के माध्यम से समाज में आशा की लौ जलाता रहेगा।उन्होंने बताया कि लायंस क्लब ऑफ बॉम्बे महानगर व रेड स्वतिक,जलगांव के सहयोग से किया गया।