News

समाज सेविका रिद्धा कंवर चारण को श्रद्धांजलि

  • पाली।

चारण समाज में शोक की लहर


  • IMG 20250805 WA0014


अखिल भारतीय चारण गढ़वी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं पूर्व भारतीय प्रशासनिक अधिकारी सी. डी. देवल की धर्मपत्नी समाज सेविका श्रीमती रिद्धा कंवर चारण के निधन पर चारण समाज में गहरा शोक व्याप्त हो गया। समाज के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सामाजिक कार्यकर्ता देवी सिंह देवल ने बताया कि रिद्धा कंवर चारण महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को मिटाने की प्रबल समर्थक थीं। समाज के विकास में वे हमेशा सकारात्मक सोच और अग्रणी भूमिका के साथ सक्रिय रहीं। उनके निधन से चारण समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

श्रद्धांजलि सभा में चारण समाज के गणमान्य लोग तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनकी स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शोक प्रकट किया।

WhatsApp Image 2025 09 15 at 16.35.56

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शामिल रहे

भवानी सिंह कविया, भंवर सिंह देवल, शैतान सिंह देवल, मनोहर सिंह कविया, किशोर सिंह कविया, वासुदेव सिंह देवल, दिनेश सिंह देवल, माधवेन्द्र सिंह देवल, सुधांशु देवल, रघुवीर सिंह देवल, सहदेव सिंह देवल, वार्ड पंच सजन सिंह देवल, पूर्व वार्ड पंच प्रवीण सिंह देवल, रामचंद्र देवल, प्रकाश दान देवल, सुरेन्द्र सिंह बारहठ, गुमान सिंह देवल, गोविंद सिंह देवल, प्रेम सिंह देवल, जीवराज सिंह देवल, कविराज सिंह देवल, सुखदेव सिंह देवल और प्रताप सिंह देवल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button