News
सूरज माली हमले का मामला: 13 दिन बाद धरना समाप्त, 25 लाख की सहायता और नौकरी पर सहमति

चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में सूरज माली पर हुए हमले के विरोध में चल रहा धरना रविवार रात प्रशासन और सर्व समाज संघर्ष समिति के बीच समझौते के बाद समाप्त हो गया।
आरएलपी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की मौजूदगी में प्रशासन ने छह मांगों पर सहमति जताई। एडीएम प्रभा गौतम और एएसपी सरिता सिंह ने धरना स्थल पर समझौते की घोषणा की।


मुख्य सहमतियां:
- सूरज माली के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता।
- एक सदस्य को संविदा पर नौकरी।
- कपासन नगर परिषद में परिवार को एक दुकान का आवंटन।
- हमले की जांच एसओजी से कराई जाएगी।
- प्रकरण की जांच संभागीय आयुक्त उदयपुर की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी।
- सूरज माली के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।
धरना 13 दिन से जारी था। शनिवार को हुई वार्ता में आंशिक सहमति बनी थी, लेकिन बेनीवाल के धरना स्थल पर पहुंचने और प्रशासन से नई बातचीत के बाद सभी मांगों पर सहमति बनी।













