हौसलो की उडान से छुए नए आयाम – राणावत

- पाली।
अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर किया सम्मान, सफलता के बताए टिप्स
राकेश कुमार लखारा
अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर बुधवार को उपखंड प्रशासन एवं महिला सुरक्षा सहयोगी समिति की ओर से प्रतिभावान दिव्यांगजनो को स्मृति चिन्ह देकर विशेष सम्मान किया गया कार्यक्रम मे उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने कहा कि दिव्यांगजन आज किसी भी क्षैत्र मे पीछे नही है उन्होने अपनी कडी महनत, लगन व हौसलो की उडान से सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं । उन्होने कहा कि दिव्यांगजन अपने आप को कमजोर नही बल्कि सबसे ताकतवर समझे। महिला सुरक्षा सहयोगी समिति के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि दिव्यांगजन विचित्र प्रतिभा के धनी होते है जरूरत है तो केवल उनकी प्रतिभा तराशने की। उन्होने जीवन मे सफलता के नए आयाम स्थापित करने के टिप्स बताए।

इनका हुआ सम्मान – कार्यक्रम मे रूपावास चारणान निवासी एवं तैराकी मे गोल्ड सिल्वर एवं कास्ंय पदक जीतने वाली शान्ति भाटी,डा. विभागाध्यक्ष चर्मरोग रेखा सीरवी, हारमोनियम एवं तबला निर्माता राजेन्द्र चौहान, पंचायत शिक्षक जालम सिंह राजपुरोहित आदि को स्मृति चिन्ह देकर विशेष सम्मान किया गया। ये रहे मौजूद – कार्यक्रम मे पाली पूर्व प्रधान शोभा सोलंकी, डा. मांगीलाल चौधरी, आर.डी.वैष्णव,अचला शर्मा, कमला शर्मा,जितेन्द्र आडवाणी, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, ललित कुमार दवे,अनिल नामा, राजेश कुमार सैन आदि मौजूद रहे।











