ReligiousShort News

आचार्य महाश्रमण की शिष्याओं का रानी शहर में प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न

रानी के तेरापंथ भवन, धोका की गली में आज आचार्य महाश्रमण की शिष्याओं का भव्य स्वागत और प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर साध्वी सुशीला लक्ष्य प्रज्ञा, साध्वी नव्य प्रज्ञा, और साध्वी उन्नत प्रज्ञा के सान्निध्य में तेरापंथ समाज ने महा पगलिया कार्यक्रम आयोजित किया।

IMG 20250101 WA00421

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और धार्मिक गीतों से हुई। साध्वीवृंद ने धर्म, साधना और आत्मिक विकास पर प्रेरणादायी प्रवचन दिए। इस अवसर पर तेरापंथ समाज के अध्यक्ष सुमेरमल सेमलानी और मंत्री भावेश धोका ने अतिथियों का स्वागत किया। रोशन धोका सहित कई गणमान्य सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Read also   पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया का श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय, वरकाणा में आगमन


कार्यक्रम के दौरान साध्वीवृंद ने साधना, अनुशासन और नैतिकता की शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्यों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। तेरापंथ भवन को विशेष रूप से सजाया गया था। और स्थानीय समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक इस समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन मंगल पाठ और आशीर्वाद के साथ हुआ।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"
Back to top button